रुड़की।नेहरू स्टेडियम में आज से गांधी शिल्प बाजार सह प्रदर्शनी कौशल्या ग्रामोघोग संस्थान के संयोजन में लगाई गई।विकास आयुक्त हस्तशिल्प वस्त्र मत्रांलय,भारत सरकार द्वारा आयोजित गांधी शिल्प बाजार सह प्रदर्शनी का उद्घाटन मेयर अनीता देवी अग्रवाल द्वारा फीता काटकर किया गया।इस प्रदर्शनी में देशभर के अनेक राज्यों वह नगरों से आए शिल्पकारों ने अपनी शिल्पकला से निर्मित स्वदेशी उत्पादों का प्रर्दशन किया है।

मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा हस्त शिल्पकला को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।आज देश में निर्मित स्वदेशी उत्पादों की देश में नहीं,बल्कि विदेशों में भी मांग बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए हस्तशिल्प निर्माता को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है ताकि देशवासी स्वावलंबी बने। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह ने कहा यह प्रदर्शनी हमारे देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए हस्तशिल्प कारों को एक साझा मंच प्रदान करता है,जहाँ वह अपने हाथों से बनी अनूठी और परंपरागत कृतियों को प्रदर्शित और विक्रय कर सकते हैं।यह केवल बाजार नहीं है अपितु एक संस्कृति संवाद है,जहाँ एक ओर शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं,तो दूसरी ओर नागरिक इन कलाओं को सराहते हुए वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साकार करते हैं।यही गांधी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने का असली स्वरूप है।

कौशल्या ग्रामोघोग संस्थान के सचिव नितिन त्यागी ने गर्व और प्रसन्नता व्यक्त करता कि हमें भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प के सौजन्य से गांधी शिल्प बाजार के आयोजन का अवसर प्राप्त हुआ है,जिसका लाभ नगरवासियों को मिलेगा।संस्थान के संस्थापक जितेन्द्र त्यागी ने कहा हमें उन लोगों को बढ़ावा देना चाहिए,जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी कला को जीवित रखे हुए हैं। यह लोग भारत की आत्मा है।भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प देहरादून के सहायक निदेशक नीलन राय ने कहा यह बाजार न केवल एक प्रदर्शनी है,बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक व विधाएं पारंपरिक शिल्पकला और आत्मनिर्भरता की भावना का जीवंत प्रतीक है।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि स्वनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रदर्शनियों का लगाया जाना बहुत आवश्यक है इससे जहां लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने का अवसर प्राप्त होता है,वहीं इससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलता है।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,कौशल्या ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष राहुल त्यागी
रवि राणा,मनोज तोमर,गौरव त्यागी, सुरेन्द्र त्यागी,शिवांगी,वैष्णवी प्रमोद,राकेश,आकाश आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत