*श्री श्याम मित्र मंडल समिति प्रतिनिधिमंडल ने मोदी सरकार मे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान श्री खाटूश्याम
वार्षिक महोत्सव मे शामिल होने का दिया निमंत्रण*
रूड़की/ भगवानपुर:- श्री श्याम मित्र मंडल समिति (रजिस्टर्ड) रूड़की प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल के नेतृत्व में मोदी सरकार मंत्रालय मे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से उनके कार्यालय में मुलाकात कर बाबा खाटूश्याम की प्रतिमा व पटका पहनाकर सम्मानित किया साथ ही आगामी 3 व 4 नवंबर को रूड़की के नेहरू स्टेडियम में होने जा रहे भव्य दो दिवसीय श्री खाटूश्याम वार्षिक महोत्सव मे शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण व उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मंडल के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह श्याम बाबा महोत्सव में अपनी हाजिरी जरूर लगाएंगे और बाबा श्याम का आशीर्वाद लेंगे। मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल ने कहा कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 3 व 4 नवंबर को रूड़की में भव्य दो दिवसीय श्री खाटूश्याम वार्षिक महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें बाबा के गुणगान के साथ मंडल के द्वारा पहली बार सौभाग्यशाली निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कार्यक्रम भी आयोजित कराया जाएगा जिसको लेकर कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को महोत्सव में शामिल होने का निवेदन किया गया था जिसपर उन्होंने सहमति जताई। मंडल प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर भारत सरकार में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र व बाबा श्याम की प्रतिमा का मोमेंटो देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति भी जताई है। उन्होंने बताया कि रूड़की में यह भव्य महोत्सव होने जा रहा है जिसकी साक्षी रूड़की शहर की जनता बनेगी। उन्होंने सभी नगरवासियों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील भी की है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राहुल बंसल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महासचिव एवं कार्यक्रम संयोजक अंकुर गोयल,मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, युवा राष्ट्रीय महासचिव राघव दास आदित्य अग्रवाल व श्याम प्रेमी अजय कुमार मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत