रुड़की।मुख्यमंत्री के मंगलौर दौरे के बाद क्षेत्रीय विधायक काजी निजामुद्दीन ने उनके संबोधन में कहे शब्दों पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि वह मंच से हाजी और काजी का राग अलापते हैं,अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत है तो वह मुझसे कहें और जो व्यक्ति (हाजी) इस दुनिया में नहीं है,उनसे भला उनका क्या द्वेष है यह भी बताएं,वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस गांव में आए वहां पुल की सबसे बड़ी समस्या है उस बारे में भी कुछ नहीं कहकर गए।मंगलौर स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि जिनका स्वर्गवास हो चुका है उनके बारे में इस प्रकार से राजनीतिक मंच से बोलना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लिब्बरहेडी आए तो विश्वास था कि वहां की सबसे बड़ी समस्या पुल को बनाने की घोषणा करेंगे,लेकिन नहीं कि जिससे लोगों में निराशा है।उन्होंने कहा कि यह किसान बाहुल्य क्षेत्र है लेकिन किसानों,मजदूरों और गन्ना भुगतान आदि संबंधी मुख्यमंत्री कोई बात नहीं की।उन्होंने कहा कि जो महानुभाव मुख्यमंत्री को बुला रहे थे उन्होंने बाईपास निर्माण की मांग की।उन्होंने कहा कि वह अगर लोकल होते तो उन्हें पता होना चाहिए कि मंगलौर बाईपास पर काम चल रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की घोषणा की,लेकिन इससे पहले वह झबरेडा एवं अन्य विधानसभा में कई घोषणाएं कर चुके हैं वह भी पूरी नहीं हुई तो यह भी उन घोषणाओं में से एक होगी।उन्होंने कहा कि मंगलौर क्षेत्र में बिजली की बहुत बड़ी समस्या है।ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता है,किन्तु आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगे,मुख्यमंत्री को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए था।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत