रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा विद्यालय के सभी बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली सभी बालक-बालिकाओं को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।सामग्री वितरित करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उनकी ओर पन्द्रह-बीस वर्षों से स्कूलों में सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री के साथ-साथ स्कूली ड्रेस,जूते,जुराबें आदि का वितरण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालय में जहां सरकार द्वारा भी बच्चों को निशुल्क किताबें,भोजन तथा शिक्षा दी जा रही है,उससे बच्चों में पढ़ने लिखने की ललक बढ़ती है और बच्चे बड़ी संख्या में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता देवी ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शेरपुर के राजकीय स्कूल में अनेकों वर्षों से बच्चों को जो निस्वार्थ भाव से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है वह सराहनीय है और इससे बच्चों में शिक्षा ग्रहण करने की रुचि बढ़ती है।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक यशवीर सिंह,तेजपाल सिंह,पार्षद अमित कुमार,समाजसेवी आलोकराज सैनी,धर्मपाल सैनी,अंकित कुमार,मुनेश रानी, ललतेश सैनी,ममता सैनी,पायल सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत