रुड़की।श्री शिव शक्ति ज्योतिष केंद्र के संस्थापक आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने कहा है कि राष्ट्रवाद,समाज सेवा और पत्रकारिता में सादगी के साथ अपना जीवन यापन करने वाले इमरान देशभक्त ने अपना 51-वां जन्मदिन कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित कर तथा राष्ट्र कल्याण की कामना करते हुए जो पहल की है वह बड़ी सराहनीय है।उन्होंने कहा कि इमरान देशभक्त ने अपना जीवन पत्रकारिता को तथा समाज सेवा को समर्पित किया।

आज इसीलिए हर वर्ग,हर जाति,हर पार्टी के लोग इस आयोजन को मनाने के लिए रुड़की कुष्ठ आश्रम में आए हैं,जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज ने इमरान देशभक्त की दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे लम्बे समय से पत्रकारिता तथा समाज सेवा में धैर्य,अनुशासन और प्रियता के साथ अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं,इसलिए हर व्यक्ति उनसे प्रेम करता है।पूर्व मेयर गौरव गोयल,कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता,वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी सुभाष नंबरदार तथा भाजपा नेत्री एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि रुड़की नहीं,बल्कि जनपद के पत्रकारों के लिए इमरान देशभक्त एक आदर्श हैं,जो अनेक वर्षों से दूसरों के हित और लोक कल्याण की भावना को लेकर कार्य कर रहे हैं।

इससे पूर्व इमरान देशभक्त ने कुष्ठ आश्रम पहुंचकर जंग में शहीद जवानों तथा पहलगाम में शहीद हुए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी,रियाज कुरैशी,सलमान फरीदी,सैयद नफीसुल हसन,सार्थक गोयल,सरस्वती रावत व मितुशी आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत