रुड़की।मंगलौर रोड स्थित एक होटल में युवक-युवतियों के एक ही कमरे में मिलने की सूचना पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने होटल संचालक व भाजपा नेता पर होटल में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में मौजूद एक युवक व युवती को मौके पर पकड़ कर कोतवाली ले आई,वहीं भीम आर्मी संगठन के छात्र परिषद अध्यक्ष अब्दुल बासित ने पुलिस को सूचना दी,कि इस होटल में गलत आईडी पर युवक और युवतियों को कमरा उपलब्ध कराया जाता है।

.उन्होंने आरोप लगा कि पुलिस के आने से पहले ही होटल के मैनेजर ने कई अन्य युवक-युवतियों को यहां से भगा दिया,जबकि मौके पर एक युवक और युवती ही मिली,जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गए,जहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने भीड को किसी तरह से कोतवाली से समझा बुझाकर बाहर किया तथा युवक एवं युवती दोनों को बालिक बताते हुए कहा कि यह दोनों अपनी मर्जी से आए थे।बाद में दोनों के परिजन कोतवाली बुलाया गया तथा पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया और भविष्य में ऐसा नहीं करने की सलाह देते हुए परिजनों से उनपर नजर रखने को कहा।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत