भगवानपुर । रविवार को विधायक ममता राकेश ने क्षेत्र के सिकरोढ़ा गांव में सड़क का फीता काटकर उद्घाटन किया। लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत करते हुए धन्यवाद जताया। इस अवसर पर विधायक ममता राकेश ने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति वे संकल्पित हैं। प्रत्येक तबके को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों में सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा चुका है।

जो शेष रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है। उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे। उन्होंने कहा कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर राव अथर खां, भूरा प्रधान, राव रिहान, शाहजेब राणा, कल्लू नंबरदार, सगीर मलिक है सलीम, राव नसीम, राव फैसल, अजीम, आजम मिर्जा, प्रदीप कुमार, राहुल कुमार, जहीर मलिक, हफीज इरशाद आदि मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत