रूड़की।विश्व शांति स्थापना के लिए भगवान महावीर के सार्वभौमिक सिद्धांत आजज भी प्रासंगिक हैं।यह बात जैन धर्म महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने नगर में जैन समाज द्वारा निकाली गई भगवान महावीर की शोभायात्रा के दौरान कही।उन्होंने बताया कि भगवान महावीर जैन धर्म के चौबीसवें और अंतिम तीर्थंकर हुए हैं,जिन्होंने मानवतावादी दृष्टिकोण के दृष्टिगत “जिओ और जीने दो” तथा अहिंसा परमो धर्म: जैसे सिद्धांतों पर जोर दिया।शोभायात्रा में जैन संत मुनि श्री अनुसरण सागर जी महाराज का भी सानिध्य मिला।नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में जैन समाज के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फोनिक्स के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन,प्रधान अनिल कुमार जैन,पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र जैन, उत्तराखंड मानव अधिकार संरक्षण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन,पंकज जैन,अवनीश जैन,सुभाष चन्द्र जैन,मनोज जैन,निश्चय जैन,शुभांगी जैन,सुगंध जैन,मधु जैन,मुकेश पटवारी,ओम प्रकाश जैन,इं०निपुण जैन,अरिंजय जैन व साधुराम जैन आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत