नई दिल्ली।नई दिल्ली,सिविल लाईन्स स्थित शाह आड़िटोरियम में उड़ान एक पहल फाउंडेशन द्वारा शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2025 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।समारोह में इंटरनेशनल अवार्ड व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन बागपत को शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2025 से इंटरनेशनल हयूमन राईट प्रोटेक्शन काउंसिल के फाउंडर व चेयरमैन डाक्टर टीएम ओंकार द्वारा पुरस्कृत किया गया।आयोजनकर्त्ता उड़ान एक पहल फाउंडेशन के चेयरमैन दीपक मित्तल ने बताया कि शहीद भगत सिंह अन्तर्राष्ट्रीय गौरव अवार्ड-2025 ऐसे लोगों को प्रदान किया गया है,जिन्होंने अपने कार्यों से मानवता को विश्वभर में गौरवान्वित किया है।उन्होंने बताया कि विपुल जैन एक बेहतरीन इंसान है और पूर्व में भी इंटरनेशनल और नेशनल स्तर की अनेकों संस्थाओं और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनको सम्मानित किया जा चुका है।दीपक मित्तल ने बताया कि विपुल जैन निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को इंसाफ दिलाने और समाज की छुपी हुई प्रतिभाओं को देश व दुनिया के सामने लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है और साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल है।विपुल जैन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा नरेन्द्र जैन, पिता सुदर्शन जैन,माता रेनु जैन,गुरूजनों सहित उन सभी समस्त शुभचिंतकों व सहयोगियों को दिया,जिन्होंने उनको नेक कार्याें को करने के लिए जागरूक किया और जरूरतमंदो की सहायता करने के लिए तन-मन-धन से हर कदम पर उनका साथ दिया।विपुल जैन ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि में वे सभी महान लोग बराबर के साझेदार है,जिनके सहयोग, आर्शीवाद और प्रार्थनाओं से वर्ष 2023-2024 में मुझे नवजीवन प्राप्त हुआ है। समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,पूर्व मेजर जनरल डाक्टर जीडी बक्शी,यादविन्द्र सिंह सिंधू सहित देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया था।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत