भगवानपुर :- रुड़की- देहरादून रोड पर स्थित आर एन आई इंटर कॉलेज के नवागत प्रधानाचार्य राजेश आर्य ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस कॉलेज के अशोक आर्य के सेवानिवृत्त होने से प्रधानाचार्य का पद रिक्त हो गया था।

1 अप्रैल दिन मंगलवार को आर एन आई इंटर कॉलेज भगवानपुर हरिद्वार के प्रधानाचार्य का कार्यभार चीफ आफिसर राजेश कुमार आर्य द्वारा ग्रहण किया गया।आदरणीय खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला द्वारा राजेश आर्य को कार्यभार ग्रहण करवाया गया इस अवसर पर विद्यालय के मंदिर प्रांगण में हवन का आयोजन राजेश आर्य द्वारा करवाया गया।प्रथम कार्य दिवस पर सभी विभागों की बैठक लेने के उपरांत सभी को विद्यालय हित तथा छात्र हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा अपने कार्यकाल का एकमात्र उद्देश्य विद्यालय को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना बताया गया।

इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिवार श्रीमती शर्मिला नागर, आलोक कण्डवाल,राजीव कुमार, आराधना, चारु, रश्मि ,अलका, पूनम ,मनीषा दीपा, वासुदेव ,राजेश चंद्र ,बड़े बाबू मांगेराम, यश गोस्वामी, जतिन त्यागी ,ललित गर्ग ,आशीष शर्मा, नीरज शर्मा ,अनुज ,सचिन सैनी, गीता बंसल ,मीनू ,गुंजेश गौतम, अभिलाषा, सुशील कुमार रमेश कुमार संजय सैनी भारत भूषण लोकेश तथा योगेश सभी उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत