भगवानपुर। नगर पंचायत भगवानपुर क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव चिन्ह अलमारी से अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे प्रधान नरेश धीमान वार्ड 6 मक्खनपुर आदि क्षेत्र में संपर्क कर लोगों से मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्रधान नरेश धीमान का जोरदार ढंग से स्वागत किया तथा उन्हें फूल-मालाओं एवं नोटों की माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर जल निकासी तथा सफाई की व्यवस्था उचित नहीं है, जिसे जनता के सहयोग से यदि इस बार उन्हें सेवा करने का अवसर मिला तो उक्त् समस्त समस्याओं का निदान उनके द्वारा किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। चुनाव प्रभारी आशीष धीमान ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि निर्दलीय प्रत्याशी का बोर्ड बनने पर जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम निर्दलीय प्रत्याशी प्रधान नरेश धीमान ने शिव मंदिर में माथा टेका। इसके पश्चात घर-घर जाकर निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव चिन्ह अलमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत