भगवानपुर।कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में स्वामी धर्मानंद फूड एंड हर्बल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के 150 लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया और निशुल्क दवाई भी वितरण की गई।

रविवार सुबह सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का पूर्व मंडी अध्यक्ष राजकुमार कसाना एव प्रदेश संगठन सचिव कांग्रेस के सत्येंद्र शर्मा ने दीप प्रचलित कर किया। शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में ऐसे शिविर से लोगों को अत्यधिक लाभ मिलता है।

क्षेत्र में ऐसे शिविर अत्यधिक लगाए जाएं शिविर में स्वास्थ्य के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाई भी वितरण की गई साथ ही उन्होंने कहा कि लोगो को भी ऐसे शिविरो में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिवर में डॉक्टर अनुराधा शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में डेढ़ सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई है बताया कि शिवर में बिना ब्लड के 220 तरह की जांच की सुविधा है।

जिससे शिविर में पहुंचने वाले लोगों को लाभ मिल सके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की एक उत्तम चिकित्सा पद्धति है। जिसे हमे अपना चाहिए। स्वास्थ्य शिवर में डॉक्टर रोहित गुप्ता व सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, ऋषिपाल ,सुनील कुमार, मास्टर सत्यपाल, रेखा समेत आदि लोगों ने शिविर में सहयोग किया।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत