रुड़की।कांग्रेस से मेयर पद की प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने नगर के ऐतिहासिक चर्च में पहुंच विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने चर्च के पादरी पाकेनाटन से आशीर्वाद लिया तथा सभी कैथोलिक एवं मैथोडिक्स समुदाय को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता ने कहा कि नववर्ष सभी के लिए सुख-समृद्धि व खुशहाली लेकर आए तथा देश और प्रदेश विकास की राह में आगे बढ़े।देश दुनिया में हमारा राष्ट्र नए कीर्तिमान स्थापित करे,इसके साथ ही उन्होंने नगर की विभिन्न समस्याओं को भी सामने रखा।उन्होंने कहा कि आज रुड़की नगर अनेक जटिल समस्याओं से जूझ रहा है।नगर का विकास पूरी तरह अवरुद्ध है।

जलभराव नगर की सबसे बड़ी समस्या है,इसके समाधान के लिए वे प्लान तैयार कर समस्या का समाधान कराएंगी।कहा कि यदि नगर की जनता का उन्हें आशीर्वाद मिला तो वह पूरी ईमानदारी के साथ नगर के विकास के लिए तथा नगर की सम्मानित जनता के लिए

बेहतर से बेहतर कार्य करेंगी।इस अवसर पर प्रेसिडेंट मोजार्ज,सेक्रेटरी विपिन,विनोद जॉन, मार्ग्रेट तथा फिलिप्स आदि मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत