भगवानपुर :- चुनाव के बीच बढ़ती ठंड के साथ नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी है। प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद से सभासद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपना – अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

इसी कड़ी में भगवानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 सलीम मूंछ के बेटे निर्दलीय प्रत्याशी मौ.हसीन उर्फ हंसी मिर्जा भी डोर- टू – डोर जाकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
उन्होंने अपने वार्ड की सभी गलियों में तूफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान सभासद प्रत्याशी मो. हसीन उर्फ हंसी मिर्जा ने कहा कि इस बार भी हमारी लहर है। जनता उन्हें यदि एक बार फिर मौका दें, तो वह वार्ड को चमन बनाने का काम करेंगे। वार्ड- 6 आज भी विकास से कोसों दूर है। पूर्व सभासद द्वारा वार्ड में कोई काम नहीं कराया गया। 5 वर्ष के कार्यकाल में जनता ने सिर्फ समस्या ही देखी, जबकि उनका निराकरण आज तक नहीं हो पाया।

वह चुनाव जीते, तो वार्ड की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और वार्ड को पहले पायदान पर लाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह आपका बेटा, भाई बनकर वार्ड वासियों की सेवा करेंगे। इस दौरान उन्हें जनसंपर्क के दौरान लोगों ने पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने जनता से अपील की आने वाली 23 जनवरी को चुनाव चिन्ह केतली के सामने मोहर लगाकर भारी मतों से विजय ही बनाए आपका बेटा सभासद पद हेतु कर्मठ, शिक्षित, जुझारू मौ. हसीन उर्फ हंसी मिर्जा




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत