भगवानपुर । भगवानपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने वार्ड नंबर 8 में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान जनता ने उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने कहा कि विकास के एजेंडे पर वह चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की जनता के सहयोग से भगवानपुर नगर पंचायत को नंबर वन नंबर बनाएंगे। कहा कि नगर पंचायत का संपूर्ण विकास करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। स्वच्छ और सुंदर भगवानपुर को बनाने के लिए जितने भी कार्य होंगे उनको जी-जान से किया जाएगा। कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करके ट्रिपल इंजन लगाने का मन बना लिया है। भगवानपुर सहित समूचे प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति से हर वर्ग को लेकर वह विकास कार्य करेंगे।
*भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल की पत्नी साक्षी अग्रवाल ने खानपुर में महिलाओं के साथ भाजपा के लिए मांगे वोट*

नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल की धर्मपत्नी साक्षी अग्रवाल ने वार्ड नंबर 1 खानपुर में महिलाओं संग जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने आने वाली 23 जनवरी को कमल के फूल के सामने मोहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति को सम्मान मिल रहा है।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत