*गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने कहा कि समिति से जुड़े सभी लोग भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए जी जान से काम करेंगे रुड़की में खिलेगा कमल का फूल*
रुड़की । चावमंडी गौशाला में पहुंची भाजपा प्रत्याशी अनीता अग्रवाल ने गौ माता से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर गौशाला समिति के सभी लोगों ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन दिया।
गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रमोद गोयल कहा कि समिति से जुड़े सभी लोग भाजपा प्रत्याशी को जीतने के लिए जी जान से कम करेंगे। उन्होंने कहा कि रुड़की में कमल का फूल खिलेगा और भाजपा का ही मेयर बनेगा। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता का उन्हें बहुत प्यार और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज वह चावमंडी गौशाला पहुंची है यहां पर गाय माता की सेवा करके उन्हें बड़ा सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि गौ माता की जितनी भी सेवा कर ली जाए उतनी कम है। गौशाला समिति के पदाधिकारी का उन्हें जो समर्थन मिला है वह उसका दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करती है। इस मौके पर एचएम कपूर, मनोज गोयल, एडवोकेट वीरेंद्र, अरविंद गौतम, इन्दर बधान, प्रदीप सचदेवा, पवन सचदेवा, अनिल गोयल, सागर गोयल, पूजा नंदा, वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी रिशु वर्मा, बृजमोहन सैनी, सागर गोयल अनूप राणा आदि उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत