*महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी बोले बेबी खन्ना के आने से पूजा गप्ता की जीत की राह हुई आसान*
रुड़की । नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे बेबी खन्ना को आखिरकार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मनाने में कामयाब रहे। बेबी खन्ना ने अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को दे दिया है। इस अवसर पर श्री खन्ना ने कहा कि पूजा गुप्ता को भारी मतों से विजई बनाने के लिए वह पूरा प्रयास करेंगे।
कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे बेबी खन्ना को आज मनाने के लिए स्वयं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उनके पास पहुंचे। यशपाल आर्य ने उन्हें समझा बुझाकर मनाने का प्रयास किया। बताया गया है कि यशपाल आर्य के समझाने पर अपनी पत्नी को निर्दलीय तौर पर मेयर का चुनाव लड़ा रहे बेबी खन्ना आखिरकार मान गए हैं और उन्होंने अपना पूर्ण समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को दे दिया है। बेबी खन्ना के द्वारा अपना समर्थन दे दिए जाने से पूजा गुप्ता को बल मिला है। इस मौके पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने भी बेबी खन्ना का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बेबी खन्ना हमारे पुराने साथी हैं और वह हमेशा कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बेबी खन्ना के आने से पूजा गुप्ता की जीत की राह आसान हो गई है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत