भगवानपुर। नगर पंचायत चुनाव में तीन प्रत्याशी खड़े है जिनमें रचित अग्रवाल बीजेपी से, गुलबाहर कांग्रेस से और निर्दलीय प्रत्याशी के लिए नरेश धीमान ने पर्चा भरा है। नरेश धीमान लगभग 25 से 30 सालों से बीजेपी के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे है।

बीजेपी की रीति- नीति से आहत होकर नरेश धीमान को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे अपना पर्चा भरना पड़ा। शासन प्रशासन द्वारा नरेश धीमान पर आरम्भ से ही पर्चा वापसी के लिए दबाव बनाया गया । पर्चा वापसी के लिए हर प्रकार की कोशिश शासन प्रशासन द्वारा की गई, परंतु नरेश धीमान ने शासन प्रशासन के हर दबाव को नकारते हुए पर्चा वापसी के लिए मना कर दिया।
शासन- प्रशासन के अत्याधिक दबाव के कारण आज सुबह निर्दलीय प्रत्याशी नरेश धीमान की तबीयत अचानक खराब हो गई। और उनके परिजनों को उन्हें आरोग्यम मे इमर्जेंसी में एडमिट कराना पड़ा। हॉस्पिटल में नरेश धीमान व उनके परिवारजनों से बातचीत करने पर उन्होंने साफ -साफ कहा कि उनकी यह दशा शासन- प्रशासन द्वारा बार- बार दबाव देने के कारण हुई है।

उन्हें और उनके परिवार पर तरह-तरह से दबाव बनाया जा रहा है। परेशान किया जा रहा है। नरेश धीमान का कहना है क्या एक आदमी को चुनाव लड़ने का अधिकार नहीं है? संविधान मे सबके अधिकार बराबर है, तो फिर शासन- प्रशासन द्वारा यह दोहरी नीति क्यों अपनायी जा रही है?




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत