मांगेंगे क्षेत्र की जनता से विकास के लिए वोट, करेंगे क्षेत्र का विकास
*नामांकन करने के बाद युवा चेहरे रचित अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है

चुनाव जीतने के बाद नगर पंचायत भगवानपुर को व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्त कराने और बिजली, पानी, सड़क, नाली जैसी आम जनमानस की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने की दिशा में वह प्रमुखता से काम करेंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सहयोग से क्षेत्र वासियों की मुख्य समस्या और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने का काम करेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनता उन्हें चुने, क्योंकि जीतने के बाद वह भाजपा के सहयोग से क्षेत्र के विकास के लिए तन-मन और धन से काम करेंगे*

भगवानपुर । नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रचित अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया है। मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया।
वहीं नामांकन के दौरान तहसील परिसर में रचित अग्रवाल के सैकड़ों समर्थकों की नारेबाजी की गूंज से विरोधियों की धड़कनें भी काफी बढ़ती नजर आई। बीजेपी प्रत्याशी रचित अग्रवाल का कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं। इसलिए धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और नि:स्वार्थ भाव से भाजपा के सहयोग से जनता की सेवा करेंगे।
इस दौरान रचित अग्रवाल ने दावा किया कि पंचायत चुनाव में जीत उन्हीं की होगी, क्योंकि अभी तक भगवानपुर में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है और क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र की जनता त्रस्त है और बदलाव चाहती है। उनका कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य दावेदार हैं। साथ ही व्यापारी भी हैं। उन्होंने दावा किया कि धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और भाजपा के सहयोग से नि:स्वार्थ भाव से जनता की सेवा करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या से वह भली-भांति परिचित हैं, जिनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। नगर पंचायत भगवानपुर क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास से सभी को साथ लेकर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन के साथ जनता एक और इंजन लगाने का मन बना चूंकि है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जो पात्र लोग है उनके आवास बिना भेदभाव से बनाए जाएंगे। इस मौके पर भगवानपुर नगर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सैनी, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाजपा चुनाव प्रभारी जयभगवान सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र अग्रवाल, मास्टर सत्यपाल, वैजयंतीमाला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा, पूर्व जिला सहकारी बैंक के चैयरमेन सुशील चौधरी, अमन त्यागी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुशील पेंगोवाल, मोहित यादव, युंगाक अग्रवाल, पवन कोडा, नितिन गोयल, नवनीत अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, रिकूं अग्रवाल, राजकुमार कसाना, सुशील राठी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत