रुड़की । नगर निकाय चुनाव को लेकर कश्मोकश का दौरा जारी है। पहले आवेदन और फिर टिकट बंटवारे को लेकर पार्टियों का मंथन जारी है। इसी कड़ी में भाजपा से भगवानपुर नगर अध्यक्ष को लेकर रचित अग्रवाल और वैभव अग्रवाल में कड़ी टक्कर बतायी जा रही है। बताया तो यहां तक जाता है कि दोनों ही क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ होने के चलते हाईकमान भी दोनों के चेहरों पर मंथन करने को मजबूर है।
नगर निकाय चुनाव को लेकर जहां सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने अपने टिकट की जुगत में लगे हुए तो वहीं कुछ अपनी पहुंच के प्रदेश हाईकमान से लेकर दिल्ली तक की पहुंच का लाभ उठाने के लिए फोन घन घनाने के साथ ही उनके दरवाजे तक भी दस्तक दे रहे हैं। भाजपा पार्टी में भी टिकट बंटवारे को लेकर जद्दोजहद चल रही है। यहां पार्टी के सामने दो प्रमुख और मजबूत चेहरे सामने। जिनमें सबसे पहले नाम आता है रचित अग्रवाल का जोकि भगवानपुर की राजनीति में एक अपना अलग ही दम रखते हैं दूसरी और वैभव अग्रवाल पिछले काफी लंबे समय से भगवानपुर क्षेत्र में चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं और उनके द्वारा क्षेत्र में लगातार सक्रिय तौर पर भूमिका निभाई जा रही है। वैभव अग्रवाल भी भाजपा पार्टी में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं और समय-समय पर भगवानपुर क्षेत्र से लेकर देहरादून तक पार्टी के हर प्रोग्राम में सक्रियता से भाग लेकर सक्रिय रहते हैं। दोनों ही अपने लिए भाजपा से अध्यक्ष पद पर टिकट की मांग की है। महानगर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने दोनों के आवेदन सहित अन्य नगर अध्यक्ष के लिए आए आवेदन को प्रदेश हाईकमान के सामने रखा है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि रचित अग्रवाल और वैभव अग्रवाल के बीच टिकट को लेकर कड़ी टक्कर चल रही है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि कल या परसों तक दोनों में से एक का नाम फाइनल कर टिकट की घोषणा कर दी जाएगी। अब देखना होगा कि इस कड़ी टक्कर में कौन बाजी मार पाएगा और किसके समर्थक जश्न मनाएंगे। फिलहाल प्रदेश हाईकमान का दोनों के नाम पर मंथन चल रहा है। अब देखना होगा कि प्रदेश हाईकमान किस पर अपनी मोहर लगाकर उसे चुनाव मैदान में भेजता है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत