भगवानपुर। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चौली-2 में ग्राम प्रधान और विद्यालय के विशेष आग्रह पर ग्रीनडॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 232 स्वेटर बच्चों को वितरित किए गए। यह पहल विद्यार्थियों को ठंड से बचाने और उनकी शिक्षा में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर ग्रीनडॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड से अतुल शर्मा, प्रबंधक (CSR), और प्रबंधक (HR) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही, SMC अध्यक्ष, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद गुप्ता, अध्यापक हेमेंद्र चौहान, मदन गोपाल, पंकज कुमार, रविकांत, समस्त विद्यालय परिवार, समुदाय के सदस्य और भोजनमाताएं भी उपस्थित रहीं।

विद्यालय परिवार ने ग्रीनडॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम प्रधान पति फरमान मलिक के इस उदार योगदान के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

बच्चों ने स्वेटर प्राप्त कर खुशी व्यक्त की, जिससे उनके चेहरे पर उत्साह और संतोष झलक रहा था। यह कार्यक्रम न केवल ठंड से राहत देने का माध्यम बना, बल्कि समाज और संस्थाओं के बीच समन्वय और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित किया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत