रुड़की।महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला फुंक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया तथा राहुल गांधी पर दर्ज मुकद्दमे वापस लिए जाने की मांग की।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल के सामने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने समाज को न्याय तथा समान अधिकार दिलाने की लिए कार्य किया।

उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता है और गृहमंत्री ने उनका तथा पूरे देश का अपमान किया है।उन्होंने कांग्रेसी वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद के द्वारा लगाए गए झूठे मुकद्दमे निरस्त करने की मांग की।पूर्व सांसद राजेंद्र सिंह बाडी,पूर्व पार्षद संजय तोमर,मोहम्मद सालिम,एनएसयूआई नेता आशीष चौधरी,योगेश दीवान, सुधीर शांडिल्य,योगेश धीमान,नीरज अग्रवाल,रईस अहमद आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत