रुड़की (देशराज पाल)। बैखौफ होकर तेज गति से चल रहे डंपर आए दिन किसी न किसी की जान ले रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। आज सुबह भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। बाइक पर सवार होकर जा रहे दो भाइयों को भगवानपुर इमली रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर में कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया है जबकि गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाई कंपनी के लिए घर से निकले थे। बताया गया है की बाइक सवार जैसे ही भगवानपुर इमली रोड पर पहुंचे तो इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया और चालक डंपर सहित मौके से फरार हो गया। सड़क पर लहूलुहान युवकों को पड़ा देख रहागीरो की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक कौन है एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक युवक का नाम विकास (२०) पुत्र कलीराम व गंभीर भाई का नाम विकेश कुमार निवासी ग्राम धीरमजरा बताया गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक सवार को किस वाहन ने कुचला लेकिन वहां मौजूद कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर द्वारा बाइक सवारों को कुचला गया है। बताया गया है कि दोनों रायपुर स्थित एक कंपनी में काम करने जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत