विकासनगर हरबर्टपुर में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गये बस अड्डे को शो पीस होने से बचाने के लिए मोर्चा टीम के साथ बस अड्डे का निरीक्षण करने पहुंचे जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बस अड्डे का एकाकीपन/सूनापन देख इसे जनता का दुर्भाग्य करार दिया।
नेगी ने मौके पर सचिव परिवहन बृजेश संत से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। सचिव परिवहन ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि बस अड्डे से बसों का संचालन न होने की वजह से इसके बनाने का मकसद लगभग खत्म सा हो गया है यानी बस अड्डा यात्रियों के इंतजार में दम तोड़ रहा है। नाम मात्र के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की पांच-सात बसें अड्डे की परिक्रमा करने भर को आती हैं, जबकि सवारियां चौराहे से ही उठती हैं। नेगी ने कहा कि बस अड्डे पर सभी बसों का संचालन न होने से हरबर्टपुर चौराहे व आसपास लगने वाले जाम से भी जनता को निजात मिलेगी। आलम यह है कि आए दिन सुबह- शाम हरबर्टपुर में काफी देर तक जाम में लोग फंसे रहते हैं। मोर्चा बस अड्डे से ही बसों का संचालन कराकर दम लेगा। मोर्चा टीम में- महासचिव आकाश पंवार , दिलबाग सिंह, विजय राम शर्मा, सलीम मुजीबुर्रहमान , एम.ए. सिद्दीकी, हाजी असद ,प्रवीण शर्मा पिन्नी,संजय गुप्ता, अनुज अग्रवाल, नानक सिंह,अशोक ओमेगा, प्रमोद शर्मा, भीम सिंह बिष्ट, बॉबी गुप्ता ,अशोक कुमार, सलीम मिर्जा आदि मौजूद थे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत