टिहरी गढ़वाल: स्थित उत्तराखण्ड सरकार में युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने टिहरी गढ़वाल पहुंचकर टिहरी झील में होने वाले चार दिवसीय “तीसरे वाटर स्पोर्ट्स कप” का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं जो व्यवस्था इस राष्ट्रीय खेलों के लिए इस पहाड़ी प्रदेश ने विकसित की है वह देश के किसी पहाड़ी राज्य में नहीं हैं। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर हमने तैयार किया है वह अवस्थापना हम सिर्फ़ राष्ट्रीय खेलों के लिए ही नहीं है बल्कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि की ओर अग्रसर करने के लिए भविष्य में उपयोग करेंगे और राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड को देश में अलग स्थान मिलेगा जिससे उत्तराखण्ड पूरे देश में खेलों के हब के रूप में स्थापित होगा । उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए वर्ल्डक्लास व्यवस्थाओं के साथ तैयार है।साथ ही खेल मंत्री ने 35 वीं सीनियर महिला व पुरुष राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 में देश भर से पहुंचे खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएँ दी और उम्मीद जताई है कि देश और प्रदेश के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से राष्ट्रीय खेलों से ओलम्पिक्स तक का सफ़र तय करेंगे ।मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के महत्वपूर्ण आगाज से पूर्व टिहरी में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप का होना इस बात का संकेत हैं कि आगामी राष्ट्रीय खेलों के कैनोइंग और कायाकिंग खेल का आयोजन टिहरी झील का सम्पूर्ण उपयोग कर इस पहाड़ी जनपद में होगा जिसके लिए हम टिहरी वासियों को शुभकामनाएं देती हूं।
समारोह के उपरांत खेल मंत्री रेखा आर्या ने 35 वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो – स्प्रिंट चैंपियनशिप 2024 का फ्लैग दिखाकर शुरूआत की और इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्वयं भी कैनोइंग कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खिलाड़ियों को आगमी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।इस मौके पर खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिला अध्यक्ष टिहरी गढ़वाल राजेश नौटियाल, टीएचडीसी के निदेशक शैलेंद्र सिंह, इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशान्त कुशवाह और उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के सचिव डी. के. सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत