रुड़की।पीसीएस अधिकारी राकेश तिवारी को रुड़की का नया मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है,अब से पूर्व भगवानपुर के एसडीएम जितेंद्र कुमार ही रुड़की नगर निगम का मुख्य नगर आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे थे।उत्तराखंड शासन द्वारा किए गए पीसीएस अधिकारियों के फेरबदल में वर्तमान में उधमसिंह नगर में डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाल रहे राकेश तिवारी को रुड़की नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया है।राकेश तिवारी कई जनपदों में डिप्टी कलेक्टर का कार्यभार संभाल चुके हैं।व्यवहार कुशल नये मुख्य नगर अधिकारी राकेश तिवारी एक अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं तथा वह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना भी जानते हैं।रुड़की नगर निगम में वह नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार का स्थान लेंगे,जो काफी समय से रुड़की नगर निगम का कार्य संभाल रहे हैं।जितेंद्र कुमार से पूर्व रुड़की नगर निगम में मुख्य नगर अधिकारी के रूप में विजयनाथ शुक्ल ने भी अपने बेहतर सेवाएं प्रदान की।वह नगर आयुक्त के साथ-साथ रुड़की के एएसडीएम भी रहे हैं।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत