रुड़की।पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिला प्रभारी शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी के निष्ठवान एवं जिताऊ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।वार्ड स्तर पर चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के बाद ही टिकटों का बंटवारा किया जाएगा।

सिविल लाइन स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है तथा पार्टी के निष्ठावान और जिताऊ कार्यकर्ता को उनकी पार्टी प्राथमिकता देगी।उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे,जिनकी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपना निर्णय लेगी तथा पार्टी में जो पुराने एवं वरिष्ठ लोग हैं उनकी भावनाओं का भी पूर्ण सम्मान किया जाएगा।

उन्हीं के आशीर्वाद से युवाओं को पार्टी में आगे बढ़ाया जाएगा।उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने का इच्छुक हैं,उनसे आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है,आज जो लोग बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा दे रहे हैं,उनके शासन में महिलाएं,दलित,पिछड़े,किसान व अल्पसंख्यक प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति परेशान हैं।जनता उनकी झूठी बातों से ऊब चुकी है तथा आने वाला समय कांग्रेस का ही है।कांग्रेस का इतिहास बहुत पुराना बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका निभाई है।कांग्रेस के शासनकाल में देश आर्थिक व सैन्य रूप से मजबूत हुआ।आज देश में महंगाई,भ्रष्टाचार तथा नफरत का बोलबाला है,

जिससे देश की जनता पूरी तरह से त्रस्त है।प्रेसवार्ता में महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी,कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता,ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी,राव शेर मोहम्मद,श्याम सिंह नागयान,सुभाष सैनी,प्रणय प्रताप सिंह,आशीष सैनी,कलीम खान,सुधीर शांडिल्य,हेमेंद्र चौधरी,हाजी मोहम्मद सलीम खान,राजकुमार सैनी,जितेंद्र सैनी,शमशाद चेयरमैन,संजय तोमर गुड्डू,हाजी फजलुर्रहमान,रितु काण्डयाल,मोहम्मद शकील,नीरज अग्रवाल,उम्मीद गाजी,मकसूद हसन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे,इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा शूरवीर सिंह सजवाण का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत