भगवानपुर । रुड़की रैंज की भगवानपुर वन विभाग की टीम ने भलस्वागाज गांव में प्रतिबंधित खैर से भरी गाड़ी को पकड़कर सीज कर दी। जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

रविवार को भगवानपुर सेक्सन अधिकारी नरेंद्र सैनी को सूचना मिली कि एक गाड़ी में खैर की प्रतिबंधित लकड़ी से भरी आ रही है। उन्होंने बीट अधिकारी दिनेश कुमार, हेंमत कुमार, सतवीर, सुशील के साथ चैकिंग शुरू कर दी। लकड़ी को ठिकाने लगाने के फिराक में आरोपी पिकअप से कहीं जा रहा था, तभी वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दी।

टीम को देखकर चालक भाग निकला। वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरी गाड़ी कब्जे में लेकर सीज कर दी। भगवानपुर सेक्सन अधिकारी नरेंद्र सैनी ने बताया कि वृक्ष संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत