*राष्ट्रीय बजरंग दल सभी संगठनो के साथ मिलकर पूरे भारत में सरकार पर दबाव बनाएगा- जिला अध्यक्ष अंकुश पंडित*

*भगवानपुर में राष्ट्रीय बजरंग दल और अहिप कार्यकर्ताओं ने फूंका बांग्लादेश सरकार का पुतला, उठाई केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग*
भगवानपुर । राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर आक्रोश जताया। हिंदू संगठनों ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अकुंश पंडित के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को शाकुंभरी मंदिर पर एकत्रित हुए। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका।

इस दौरान अंकुश पंडित जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर भारत सरकार ने दबाव नहीं बनाया तो राष्ट्रीय बजरंग दल सभी संगठनो के साथ मिलकर पूरे भारत में सरकार पर दबाव बनाएगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से देश भर में विरोध की आग उमड़ रही है। पुजारियों के साथ किया जा रहा व्यवहार कतई बर्दाश्त के लायक नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोक पाने में बांग्लादेश सरकार के विफल होने की बात कही। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में स्वामी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर भी रोष जताते हुए उन्हें रिहा करने की मांग की।

इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय बजरंगी, जिला महामंत्री बोबी प्रजापति, जिला सह मीडिया प्रभारी भगवती प्रसाद, दिग्विजय सैनी, सोना पंडित, विनोद कश्यप, अमन प्रजापति, रजत सैनी, कन्हैया कश्यप, बोबी प्रजापति, सचिन धीमान, कपिल, निखिल, अनिल, दीपक, अरुण, रजत प्रजापति, अनुज कुमार, सचिन कुमार, संदीप, विवेक, शिवम आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत