रुड़की।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन के उपरांत उनके आवास पर शोक करने के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर के परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर एक वरिष्ठ नेता और समाज सेवक थे।उन्होंने अपने जीवन काल में समाज के विभिन्न क्षेत्रों महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन से राज्य की राजनीति में एक शून्य पैदा हो गया है,जिसे भरना मुश्किल होगा।उन्होंने कहा कि दुख कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने विधायक चंद्रशेखर के परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि पूर्व विधायक चंद्रशेखर के निधन से राज्य को एक बड़ी क्षति हुई है,लेकिन उनकी विरासत को हमेशा के लिए संजो के रखा जाएगा।वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह ने भी पूर्व विधायक चंद्रशेखर के परिवार जनों को शोक व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति की प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज किरणमाला,भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी,भाजपा नेता सुशील त्यागी,भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम व प्रवीण संधू,जिला मंत्री सतीश सैनी,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह,सावित्री मंगला,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,अनिल शर्मा,नरेश शर्मा,धर्मवीर शर्मा,पार्षद धीरज पाल,सुबोध चौधरी,सुंदरलाल प्रजापति,गौरव त्यागी,ललित मोहन अग्रवाल,प्रभात चौधरी,रिशिपाल बलियान,भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी व नितिन गोयल आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत