सहारनपुर【उत्तर प्रदेश】 2024 लोकसभा चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है और सिंबल अलॉट होने के बाद चुनाव अपने पूरे यौवन होगा। लेकिन उससे पहले ही आज समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मजाहिर हसन मुखिया ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं और गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद पर गंभीर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया और आश्वासन दिया कि वो,उनकी टीम और समाज बसपा के माजिद अली को सांसद बनाने में अपनी पूरी ताकत झोक देंगे। प्रेस वार्ता के दौरान बसपा प्रत्याशी माजिद अली, विधायक रविंद्र मोलहू, बसपा जिला अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख मेहरबान मुखिया, बसपा नेता प्रताप सिंह सहित दर्जनों बसपा नेता मौजूद रहे_


■ _बसपा नेताओं की मौजूदगी में अपने निवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान सपा के इस कद्दावर नेता मजाहिर हसन मुखिया ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए बसपा की सदस्यता ली और कहा कि आज देश के हालात बहुत खराब है ऐसे में बसपा सुप्रीमो मायावती ही देश और संविधान को बचा सकती हैं इसलिए उनके साथ दिया जाना आज बेहद जरूरी है। मजाहिर हसन मुखिया ने यह भी कहा कि गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद ने हमेशा हमारे समाज का इस्तेमाल किया और समाज व तमाम पिछड़े वर्ग का शोषण करने में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने इशारों ही इशारों में सपा विधायक आशु मलिक पर भी अपनी बात कही और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कटघरे में खड़ा किया_
■ _आपको बता दें कि इस वक्त गठबंधन और गठबंधन का प्रत्याशी इमरान मसूद अपने ही बुने जाल में उलझते जा रहे हैं। बसपा के माजिद अली को चारों तरफ से हर समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है और उनके साथ प्ल्स वोट के चलते ठीक 2019 वाले ही समीकरण हैं जिनमें हाजी फजलुर रहमान सांसद बने थे आज भी बसपा और भाजपा के बीच सीधी और कांटे की टक्कर है गठबंधन प्रत्याशी एक लाख वोट भी क्रॉस नहीं कर पाएगे, सियासी पंडितों का कहना है कि इस बार गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद की जो सियासी दुर्गति होगी वह शायद पहले कभी नहीं हुई होगी। और हाल ही में सपा के इस कद्दावर नेता मजाहिर हसन मुखिया के सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने से स्पषट दिखाई दे रहा है कि जहां बसपा के माजिद अली दिनों दिन मजबूत होते जा रहे हैं वहीं गठबंधन प्रत्याशी के लिए समस्याएं खड़ी हो रही हैं और वो बेहद परेशान होकर चिड़चिड़े भी होते दीख रहे हैं_




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत