हरिद्वार । पथरी थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री की मिल रही शिकायतों पर ड्रग्स विभाग और पथरी पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर ड्रग इंस्पेक्टर ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाओं का निरीक्षण किया। एक मेडिकल स्टोर में खामियां मिलने पर उसे बंद कराया गया। इस कुछ मेडिकल स्टोर मालिक दुकानें बंद कर भाग निकले। पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां, बादशाहपुर, कुन्हारी, सुल्तानपुर में मेडिकल स्टोरों पर नशे का कारोबार करने की लगातार मिल रही सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने सोमवार को टीम के साथ मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपना स्टोर बंद कर भाग निकले। जो मेडिकल स्टोर संचालक अपने स्टोरों को बन्द कर भाग निकले। टीम उनके दोबारा निरीक्षण के लिए आ सकती है।




मानकमजरा गाँव में श्री राम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे पिरान कलियर विधायक के आवास पर,दी ईद की मुबारकबाद
स्व०पंडित बाबू मनोहर लाल शर्मा ने हजारों घरों में शिक्षा की रौशनी दी, उनका जीवन शिक्षा और समाज को रहा समर्पित,अफजल मंगलौरी
कस्बे के भगवानपुर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें शांति व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने परियोजना अधिकारी रुड़की प्रथम को सौंपा ज्ञापन,मांगे पूरी न होने से हैं नाराज
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ध्रुव गुप्ता द्वारा लगाए गए विशाल चिकित्सा शिविर का उद्घाटन,गणमान्यजन रहे मौजूद