भगवानपुर । सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इकबालपुर शुगर मिल में किसानों का गन्ने का भुगतान करने की भी मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी ने कहा कि इकबालपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों बकाया है उसका तत्काल प्रभाव से भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि गन्ने का निर्धारित मूल्य 500 प्रति कुंतल होना चाहिए। किसान वृद्धावस्था पेंशन 5000 प्रतिमा का प्रावधान होना चाहिए एवं इकबालपुर शुगर मिल का प्राइस 17 जल्द से जल्द चालू किया जाना चाहिए। मिल नहीं चलने से किसानों को गेहूं की बुवाई करने में समस्या आ रही है। इस दौरान संगठन ने कुछ नए पदाधिकारी की नियुक्ति भी की।

जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष आजम खान, तहसील उपाध्यक्ष आबुल मलिक, नगर अध्यक्ष नाजिम मलिक, ब्लाक उपाध्यक्ष आस मोहम्मद, प्रदेश सचिव अर्जुन कर्णवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सुभाष चौधरी, जोगेंद्र चौधरी, प्रेम सिंह, शौकीन अली, मौ. अफजाल, विवेक, अशोक जैन, राजेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत