रुड़की।साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष व लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी ने धर्मनगरी हरिद्वार स्थित मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा मुजफ्फरनगर से अपनी स्कूटी से लेकर पहुंची दर्जन भर लावारिस अस्थियों का विसर्जन किया।क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा कि वो जिनका अंतिम संस्कार अपने हाथों से करती है,उनसे उनका पुनर्जन्म का रिश्ता होता है,

इसलिए विधि-विधान से अंतिम विदाई की सभी क्रियाएं अपने हाथों से करती है।उनका कहना है उन्हें धर्म नगरी आकर मां गंगा के चरणों में आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,साथ ही उन्होंने लाई गई अस्थियों को विधि-विधान के साथ गंगा में प्रवाहित करते हुए कहा कि मां गंगा में अस्थियों को प्रवाहित करने से जहां पुण्य की प्राप्ति होती है,वहीं इससे दिवंगत आत्माओं को भी मोक्ष मिलता है।

उन्होंने कहा कि तीर्थ नगरी हरिद्वार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है और हिमालय पर्वत से निकली मां गंगा की धाराओं की शरण में आकर उन्हें बड़ा ही आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है,साथ ही उन्होंने नेक सेवा में सभी से इच्छा अनुसार सहयोग की भी अपील की।गुगल पे 8273189764,इस दौरान इमरान देशभक्त का सहयोग प्राप्त हुआ।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत