रुड़की/भगवानपुर । भगवानपुर थाना पुलिस ने गौ मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।

थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिकरोडा मे बहादरा पुत्र इशाक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर द्वारा महिला निवासी सिकरोडा के घर पर गोकशी कर रहे है और मांस को कांट छांट कर बेचने के लिये ले जाने वाले है। सूचना पर भगवानपुर पुलिस द्वारा बिना समय गंवाये आरोपी के घर पर दबिश दी तो अपने घर के अन्दर मांस की काट छाट कर रही थी तथा मौके से घर के अन्दर रखा करीब 10 किलो गौमांस, 3 छुर्रिया, 2 कुल्हाडी एक इलेक्ट्रानिक तराजू व पन्नीयां बरामद हुई। महिला आरोपी निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर को पुलिस टीम द्वारा पकडा गया। पूछताछ में महिला आरोपी द्वारा बताया की यह गाय का मांस है जिसे बहादर पुत्र इशाक निवासी सिकरोडा थाना भगवानपुर मेरे घर पर छोडकर गया था जिसे मैं बेचने के लिये काट छांट कर रही थी। पुलिस ने पकड़ी गई महिला का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। महिला को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान, है0कानि0 फिरासत हुसैन, कानि0 दीपक मंमगाई, म0का0नि0 सोनम आदि शामिल रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत