रुड़की। ग्राम भंगेड़ी में इन दिनों क्षेत्र के लोगों में एक चर्चा जोर-शोरों से चल रही है कि आखिरकार एक गांव का दो प्रधान कैसे हो सकते हैं। जी हां यह बात हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गांव में वैसे तो नरेंद्र कुमार प्रधान है। लेकिन गांव में जगह-जगह बोर्ड लगाकर एक देवी सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने आप को देवी सिंह प्रधान दर्शाया है।

अब ऐसे में गांव के लोग भी असमंजस की स्थिति में। गांव के लोग आपस में चर्चा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अब तो हमारे गांव में दो प्रधान हो गये। किसी को कोई समस्या या परेशानी हो तो एक नहीं दो-दो प्रधान है और उनके पास जाकर अपनी समस्या का निदान कराएंगे। अब ऐसे में प्रशासन को भी देखना होगा कि एक गांव में दो प्रधान कहां से आ गए। क्या मामले में प्रशासन संज्ञान लेकर इस पर कोई कार्रवाई करेगा या नहीं यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। लेकिन गांव में दो प्रधान होने की चर्चा जोरों शोरों पर है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत