रुड़की। एक होटल में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आगामी 22 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय पर प्रदर्शन कर किसान हाईवे को जाम करेंगे कर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि गत 6 अगस्त को संगठन के द्वारा आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के विरोध में धरना दिया गया था जो शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था लेकिन इसी बीच एक अधिकारी द्वारा संगठन से जुड़ी महिलाओं के साथ अभद्रता की गई जिसके बाद उसके साथ किसानों ने धक्का मुक्की कर दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर थे और उनकी मौजूदगी में किसानों और आरटीओ विभाग के अधिकारियों के बीच शांतिपूर्ण वार्ता हुई लेकिन वार्ता होने के बाद अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों पर लूट, डकैती आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। किसानों को जेल भी भेजा गया था जोकि हालांकि किसानों के खिलाफ यह बड़ा षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में 22 अक्टूबर को आरटीओ कार्यालय के बाहर किसान हाईवे जाम करेंगे और कार्यालय का घेराव करेंगे। इस धरना प्रदर्शन में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर आदि जिलों के किसान भी शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि फर्जी मुकदमे लिखवाने वाले अधिकारियों को निलंबित किया जाए और उनकी संपत्ति की जांच हो। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव तालिब हसन, प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुज्जर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष परविंदर चौधरी, गढ़वाल मंडल प्रभारी विकास वालिया आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत