*भारतीय परंपरा में विजयादशमी भगवान श्रीराम की लंका अधिपति रावण के ऊपर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला उत्सव है। इस पर्व पर देश भर में अनेकों स्थानों पर राक्षस राज रावण के साथ उसके भाई कुम्भकरण और पुत्र मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है; इसके पूर्व हर कार्यक्रम में रामलीला का मंचन करने की भी परंपरा है। पिछले कई हजार सालों से भगवान श्री राम की रावण पर यह विजय धर्म की अधर्म एवं सत्य की असत्य पर विजय के रूप में स्थापित है।*

भगवानपुर। भगवानपुर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला ग्राउंड में रावण के पुतलें का दहन हुआ जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। वहीं मेले में भी लोगों ने जमकर खरीददारी की और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

श्री शोभा सदन रंगमंच ग्राउंड में रामलीला समिति द्वारा भगवानपुर में दशहरा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रामलीला स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राम, रावण और उनकी सेना रूपी कलाकार युद्ध करते नजर आए। शोभायात्रा नगर में विभिन्न स्थानों से होती हुई श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला ग्राउंड में पहुंची जहां बनाए मंच पर राम और रावण युद्ध की प्रस्तुति दी। राम द्वारा रावण का वध किए जाते ही श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला ग्राउंड जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

इसके बाद रावण के पुतलें का दहन राम लक्ष्मण रूपी कलाकारों और यजमानों के द्वारा किया गया। जिसके बाद आरती हुई और राम जी सीता को लेकर वहां से रवाना हुए।

इस अवसर पर यजमान के तौर पर श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति.के आयोजक, हितेश गोयल, योगेश गोयल, तुषार गोयल, अंकुर गोयल, नवीन गोयल, अनुज गोयल, आकाश गोयल
कार्यक्रम में पंडित जगन्नाथ, सुरेंद्र धीमान आदि सभी कलाकार एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूदu रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत