भगवानपुर। श्री शोभा सदन रंगमंच भगवानपुर में आयोजित रामलीला में बृहस्पतिवार रात अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण को शक्ति लगने का मंचन किया गया।। अंगद-रावण संवाद से दर्शक हर्षित हुए। आधी रात तक लोगों की भीड़ जमा रही।

कार्यक्रम की शुरुआत अंगद-रावण संवाद से हुई। रावण के दरबार में शांतिदूत के रूप में पहुंचे अंगद ने राम से बैर त्याग कर सीता को वापस करने की सलाह दी। लेकिन, रावण को सलाह समझ में नहीं आई। तब अंगद ने रावण के दरबार में अपना पैर जमा कर चुनौती दी कि दरबार में यदि कोई मेरा पैर हटा देगा तो श्रीराम की सेना बिना युद्ध किए खाली हाथ लौट जाएगी।

दरबारी जोर लगते हैं। इसके बाद भी कोई वीर अंगद का पैर तक नहीं हिला सका। अंत में स्वयं रावण उठता है तो अंगद अपना पैर हटाकर कहते हैं कि मेरा पैर क्यों पकड़ते हो, जाकर श्री राम का चरण पकड़ो तो कल्याण होगा। अंगद वापस लौटकर श्रीराम को सारा वृत्तांत सुनाते हैं और युद्ध की दुंदुभी बज उठती है। रावण की ओर से सेनापति मेघनाद और लक्ष्मण में घनघोर युद्ध होता है।

अंत में मायावी मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्च्छित हो जाते हैं। इससे रामदल में शोक की लहर दौड़ जाती है। लंका के वैद्यराज सुषेन ने बताया कि लक्ष्मण का उपचार अत्यंत मुश्किल है। अगली सुबह तक द्रोणगिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाकर पिलाने के बाद ही लक्ष्मण के प्राण बच सकते हैं। पवनसुत हनुमान बूटी लाने चल देते हैं। हनुमान जी सूर्योदय से पहले संजीवनी बूटी लेकर आ जाते हैं। इसे पीने के बाद मूर्च्छित लक्ष्मण ठीक हो जाते हैं। दसवें दिन के रामलीला मंचन में श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला मंचन में रावण की भूमिका सुनील कुमार शर्मा, मेघनाथ की भूमिका विनीत शर्मा, राम की भूमिका मनोज धीमान, लक्ष्मण की भूमिका सुशील पाल, सीता की भूमिका जुगनू, अंगद की भूमिका तरुण शर्मा, सुशील सिंघल, अभिनय निदेशक बुध सिंह पंडीर, उद्घोषक राकेश कोडा के अलावा अन्य कलाकारों ने भी अभिनय किया।

इस मौके पर श्री शोभा सदन रंगमंच रामलीला समिति.के आयोजक, हितेश गोयल, योगेश गोयल, तुषार गोयल, अंकुर गोयल, नवीन गोयल, अनुज गोयल, आकाश गोयल
इस मौके पर. पंडित जगन्नाथ, सुरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत