रुड़की।गांधी जयंती पर रामनगर कोर्ट परिसर में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर अपर जिला जज रमा पांडे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जैसे सेनानियों की वजह से ही आज हम आजादी की फिजा में सांस ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का सहारा लेकर पूरे देश में जो आजादी का वातावरण बनाया,उससे अंग्रेजी हुकूमत न सिर्फ सत्ता छोड़ने पर मजबूर हुई,बल्कि पूरे विश्व में उनकी अहिंसावादी नीतियों को सराहा गया।उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भारत के स्वतंत्रता सेनानियों विशेष रूप से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की कुर्बानियों और उनकी सादगी तथा चरित्र के बारे में विस्तार से प्रेरणा लेनी चाहिए

इस अवसर पर न्यायाधीश इमरान मोहम्मद खान,बूशरा कमाल,नवल सिंह बिष्ट,चित्रा रावत,शिवानी नाहर,रितिका सेमवाल,उपाधि सिंघल,उदीसा सिंह व आशीष तिवारी,डिप्टी नाजिर रामधन कपिल,अनिल कुमार त्यागी पेशकार,पीयूष जैन,रमेश तोमर,राजकुमार पुंडीर,रामगोपाल शर्मा एडवोकेट,नीलकमल शर्मा,चौधरी राजीव सिंह एडवोकेट,चौधरी लल्लू सिंह अध्यक्ष बार एसोसिएशन रुड़की,मुख्तयार सईद, वीरपाल सिंह,जमील अहमद,रितु शर्मा,कुलवंत सैनी,प्रवीण चौधरी,चांद आलम,इरशाद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।संचालन रोशन लाल भट्ट ने किया।राष्ट्रभक्ति गीत गायक नफीसुल हसन ने एक कविता प्रस्तुत की।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत