रुड़की।नगर में वर्षा से जलभराव की समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।मानसून लगभग सुखा ही निकल गया है,फिर भी मानसून के अंतिम चरण में हुई एक घंटे की बारिश ने पूरे नगर को जलमग्न कर दिया।रुड़की नगर में जलभराव की सबसे विकट समस्या पश्चिमी अंबर तालाब,पुरानी तहसील,कृष्णा नगर, साउथ सिविल लाइन,मोहनपुरा तथा रामपुर चुंगी की है,जहां हल्की बारिश होने पर भी गलियां व सड़कें तालाब का रूप ले लेती है।

नागरिकों को आवाजाही में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।कई लोग तो दुपहिया वाहनों से गिरकर चोटिल हो जाते हैं तो अनेक गाड़ियां पानी में फंसकर रह जाती है,किन्तु इस समस्या का फिलहाल कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है।यह समस्या बजाय कम होने के बढ़ती ही जा रही है।कई-कई जनप्रतिनिधि होने के बावजूद भी इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।वर्षा कहीं अगर दिन-रात हो जाए तो कहना गलत नहीं होगा कि आधा नगर वर्षा के पानी की निकासी के न होने के चलते जलमग्न हो जाएगा,जिससे नगर वासियों के जानमाल की काफी हानि होगी?आज की हुई एक घंटे की बारिश ने नगर के इन क्षेत्रों की स्थिति काफी भयावह हो गई तथा लोगों को आवाजाही में बेहद कठिनाई का सामना करना पड़ा।कई लोग तो इस समस्या के लिए जनप्रतिनिधियों को कोसते नजर आए।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत