रुड़की।नवयुवक श्रद्धा समिति,गणपति कॉलोनी सोलानीपुरम के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव में निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने पहुंचकर आरती एवं पूजा-अर्चना की।

पंडित कृष्ण जी ने विधिवत रूप से पूजा कराई एवं गणेश जी के मधुर भजनों ने उपस्थित सभी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।नवयुवक श्रद्धा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी श्री गणपति महोत्सव श्रद्धा व उत्साह से मनाया जा रहा है,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

महोत्सव के अंतिम दिन विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।इस अवसर पर मयंक गोस्वामी,अभिषेक गोस्वामी,आर्यन यादव,राहुल,जयप्रकाश,मुकेश यादव,विजेंद्र,सिद्धार्थ,विनोद गोस्वामी,प्रमोद गोस्वामी,अभिषेक,आशीष पाल,निखिल सेठी व तुषार पुजारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत