भगवानपुर ।।स्थानीय आर एन आई इंटर कॉलेज में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती को धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम उनके चित्र के सम्मुख श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अशोक शर्मा आर्य ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के बारे में बच्चों को अवगत कराया तथा उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियां उत्तराखंड प्रदेश के गौरव को बढ़ाने का कार्य करती हैं, भारत की आजादी में पंडित बल्लभ पंत जी का अतुलनीय सहयोग रहा है, इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक ऋषिपाल सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं को पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के योगदान के बारे में उल्लेख किया तथा उन्होंने इस महान विभूति को याद करते हुए आजादी में उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बच्चों को बताया।।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए रसायन प्रवक्ता राजीव कुमार ने बच्चों को बंगाल विभाजन के समय किस प्रकार से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करते हुए अंग्रेजों से पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने लोहा लिया था इस संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के उपरांत पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जीवनी से संदर्भित एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी विद्यालय में किया गया जिसमें अच्छा प्रदर्शन करते हुए कु साखी कक्षा 11 की छात्रा ने प्रथम स्थान ,कक्षा 12 की छात्रा कु रमसा मरियम ने द्वितीय स्थान, तथा कक्षा 12 की छात्रा कु श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।।

इस अवसर पर शर्मिला नागर, राजीव सैनी ,सारिका सैनी, आराधना, राजेश चंद्र, वासुदेव, मांगेराम, अलका रानी ,रश्मि कंडवाल ,मनीषा, दीविता, आरती ,ललित गर्ग, मोहित सैनी ,नीरज शर्मा, सचिन सैनी ,रजत सैनी ,सुशील कुमार, योगेश कुमार, रमेश कुमार आदि सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत