भगवानपुर । क्षेत्र स्थित रुहालकी दयालपुर के होनहार युवा आशीष शर्मा ने पीसीएस की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सतेंद्र शर्मा के आवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवानपुर विधायक ममता राकेश और कांग्रेस नेता सतेंद्र शर्मा ने आशीष शर्मा का स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने कहा कि आशीष ने पीसीएस परीक्षा पास करके क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। कहा कि बड़े गर्व की बात है कि किसान परिवार के बेटे ने काफी मेहनत कर के परीक्षा को पास किया।

कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सतेंद्र शर्मा ने आशीष के पिताजी राकेश शर्मा ने जीवन में बहुत संघर्ष करके उनको अच्छी शिक्षा दी। इसका परिणाम ही है कि उनके पुत्र ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। क्षेत्र के युवाओं के लिए वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि मेहनत से हर चीज अर्जित की जा सकती है। आशीष शर्मा ने यह करके दिखाया है।

इस मौके पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष राजकुमार कसाना, अशोक सैनी, विक्रम पंडित, अमित कुमार, संजय कश्यप, सोनू वर्मा, सुशील राठी, रियासत अली, शुभम शर्मा, सोनू शांडिल्य, रिजवान, विपिन सिंह आदि मौजूद रहे।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत