देहरादून:- देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री जी के कैम्प कार्यालय में उनसे भेंट कर आभार पत्र भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

उल्लेखनीय रहे कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विगत दिनों स्थानीय सूचना निदेशालय का दौरा किया तथा गहन विभागीय निरीक्षण किया । इसी अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पत्रकारों की चिर प्रतिक्षित मांग पत्रकार कल्याण कोष में 5 करोड़ की अतिरिक्त वृद्धि , पत्रकारों को जीवन बीमे की सुविधा, तहसील स्तरीय प्रेस मान्यता, पाक्षिक व मासिक समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों को भी प्रेस मान्यता प्रदान करना आदि की घोषणा की गई।

जिसकी पत्रकारों ने मुख्यमंत्री जी के इन कदम की भूरि भूरी प्रसंसा की गई । मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, डॉ. वी डी शर्मा, प्रदेश महासचिव, एस एन उपाध्याय, प्रदेश कोषाध्यक्ष, गोपाल सिंघल, प्रदेश सचिव, श्रीमती प्रेमलता भरतरी, हरीश खनेड़ा, जिला अध्यक्ष, नवीन जोशी, जिला महासचिव, रजत शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष आदि मौजूद थे ।

इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. वी डी शर्मा ने पत्रकार हितों के लिए उठाए गए कदमों के प्रति माननीय मुखयमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके इन कदमों के प्रति पत्रकारों में हर्ष व संतोष व्याप्त है । पत्रकारों की बाकी मांगों के प्रति भी ध्यान देते हुए पत्रकारों के हितों के प्रति भविष्य में भी आपका सहयोग प्रदेश के पत्रकारों को मिलता रहेगा।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत