भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत कस्बा भगवानपुर स्थित मनोकामना मंदिर के सामने बने झंडा चोक के चबूतरे को पूर्व में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था।

जिसमें अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी ज्ञापन देकर चबूतरे का पुनः निर्माण कराए जाने की मांग की थी जिस पर निर्माण न होने पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू विश्व परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनोकामना देवी मंदिर के समय पहुंचकर झंडा चौक का पुन निर्माण कराया जाने को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया साथ ही हनुमान चालीसा भी शुरू कर दिया गया था

जिसकी सूचना पर उपजिला अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर डरने पर विराजमान रहे कार्यकर्ताओं से वार्ता कर एक सप्ताह के अंदर चबूतरे का निर्माण कराए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर अंकुश पंडित जिला अध्यक्ष, संजय बजरंगी, दिग्विजय सैनी जिला मंत्री RBD, विक्की पंडित समाज सेवी, विनोद कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष AHP, आंशू नगर अध्यक्ष RBD रुड़की, रजत सैनी तहसील महामन्त्री RBD, अमन प्रजापति तहसील महामन्त्री RBD, प्रमोद कश्यप तहसील उपाध्यक्ष RBD, कन्हैया कश्यप, कपिल, धीरेन्द्र, राकेश भगत , देवेन्द्र , राजेश कौशिक, भगवती प्रसाद जिला सह मीडिया प्रभारी, सचिन धीमान तहसील अध्यक्ष RBD राहुल, दीपक तरुण शर्मा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत