रुड़की।गीतांजलि विहार निवासी अनूप बंसल ने अपने आवास पर हुई प्रेसवार्ता में बताया कि उनके पड़ोसी भाजपा नेता अमित अग्रवाल ने विगत बाईस अगस्त को उनके ऊपर हमला किया,जिसमें उनके सिर तथा हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।हमले की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने आवास पर परिजनों एवं मित्रों के साथ जन्मदिन मना रहे थे।घर के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों के खड़ा होने को लेकर अमित अग्रवाल व लड़के रुद्रांश अग्रवाल के साथ मिलकर उन पर टूट पड़े।

घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी तथा अपनी चिकित्सीय जांच कराई।उनका कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई भाजपा नेता के खिलाफ नहीं की है।भाजपा नेता अमित अग्रवाल से अपनी जान का खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है तथा उनकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।प्रेसवार्ता कर अनूप बंसल तथा उनकी धर्मपत्नी ने अपने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच एवं मुकद्दमा दर्ज कर न्याय दिलाने की मांग की है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत