*सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया था शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
किया भारी पुलिस बल तैनात*
उत्तर प्रदेश। अयोध्या के भदरसा गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में कई बुलडोजर को बुलाया गया है।
उत्तर प्रदेश। अयोध्या के भदरसा गैंगरेप मामले में आरोपी मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में कई बुलडोजर को बुलाया गया है। इस बिल्डिंग में एक बैंक का कार्यालय भी था। कार्रवाई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

*शॉपिंग कंपलेक्स को खाली कराया गया*
जानकारी के अनुसार, शॉपिंग कंपलेक्स को खाली कराया जा चुका है। पीएनबी ने भी अपने दफ्तर को खाली कर दिया है। शॉपिंग कंपलेक्स का एक तिहाई हिस्सा नेस्तनाबूद होगा। आरोप है कि मोईद खान ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया था।
*बेकरी पर चल चुका है बुलडोजर*
इससे पहले आरोपी मोईद खान की बेकरी पर भी बुलडोजर चलाया जा चुका है। आरोपी मोईद खान व राजू खान के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया जा चुका है। रिपोर्ट का इंतजार का अभी इंतजार है।
*पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ी*
इस बीच अयोध्या गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जिसे अब केजीएमयू लखनऊ में गर्भपात कराने के बाद उसके परिवार के साथ एक घर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, अयोध्या गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कांस्टेबलों सहित 30 से अधिक पुलिस कर्मियों को चौबीसों घंटे तैनात किया गया है।
*आरोपी समेत दो लोग किए जा चुके हैं गिरफ्तार*
अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी की दुकान चलाने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत