रुड़की।मुजफ्फरनगर नगर में समाज सेवा की अनोखा रूप क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा दिखाया गया है।क्रांतिकारी शालू सैनी द्वारा समाज सेवा को अपना कर्तव्य समझकर किया गया और आज तक उसी तर्ज पर समाज सेवा करती आ रही है।क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिसों को अपना नाम देकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार करती है,अब क्रांतिकारी शालू सैनी को हर रोज फोन आते हैं

अंतिम संस्कार के लिए या तो लावारिस होते हैं या फिर ऐसे परिवार वाले भी होते है जिनके पास पैसे नहीं होते।क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया की अब उनका फोन नंबर काफी अधिक वायरल हो गया है।अंतिम संस्कार के लिए हर रोज कई-कई डेड बॉडी आती है,जिनकी वारिस बनकर विधि-विधान से वे अन्तिम संस्कार करती हैं।शालू सैनी ने कहा कि भगवान ने मुझको समाज सेवा की कसौटी पर उतारा है और मैं इस कसौटी पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी,क्योंकि भगवान भेालेनाथ ने यदि मुझको इस कार्य के लिए चुना है तो होसला और हिम्मत भी वही दे रहा है,

क्योंकि भगवान कभी अपने भक्तों का साथ नहीं छोड़ते।समाज सेवा के क्षेत्र में आज क्रांतिकारी शालू सैनी किसी परिचय की मोहताज नही है।लावारिसों की वारिस क्रांतिकारी शालू सैनी के नाम से जनपद के साथ साथ पडोसी जनपदों में भी प्रसिद्धि हो रही है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत