*गांव में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, जानिए जिले के कौन से गांव में पारित किया गया अनोखा प्रस्ताव*

*बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव में आने वाले किन्नरों को इनाम के तौर पर 1100, 2100 और 3100 धनराशि रखी गई*

*अगर कोई किन्नर प्रस्ताव में तय धनराशि से ज्यादा पैसा वसूलता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी*

रुड़की/कलियर:-अक्सर घरों के अंदर शादी या किसी शुभ अवसर पर किन्नरों को गांव में विभिन्न खुशी के मौके पर देखा जाता हैं। लेकिन ऐसे में कई बार किन्नर जिद करके ज्यादा राशि वसूलते हैं। जिसके कारण तकरार की स्थिति उत्पन हो जाती हैं। वही कई लोगों के पास इतनी राशि देने के लिए नहीं होती। ऐसे में उन्हें दिक्कतें होती हैं। इस समस्या से निपटने के लिए हरिद्वार जिले के मेहवड खुर्द में किन्नरों को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमे ग्राम प्रधान की अध्यक्षता मे बैठक कर किन्नरों को गांव में बधाई/ इनाम के तौर पर तय धनराशि ही वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया। और साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है कि अगर कोई किन्नर प्रस्ताव में तय धनराशि से ज्यादा पैसा वसूलता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

रुड़की ब्लॉक की ग्राम पंचायत मेहवड खुर्द में एक अनूठी पहल की गई हैं। जोकि अन्य पंचायतों के लिए एक मिसाल बन जाएगी। जिसमे ग्राम प्रधान रुचि सैनी की अध्यक्षता मे ग्राम प्रधान सदस्यों व अन्य ग्रामीणों ने बैठक कर प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कि गांव में आने वाले किन्नरों को इनाम के तौर पर 1100, 2100 और 3100 धनराशि रखी गई हैं।और साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है कि अगर कोई किन्नर प्रस्ताव में तय धनराशि से ज्यादा पैसा वसूलता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिसका बाकायदा गांव में बोर्ड भी लगाया हैं।

जिसको लेकर ग्रामीणों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह फैसला बिल्कुल सही है। कमाई के हिसाब से किन्नरों को गरीबों के सामने भी जिद करते हैं फिर उनको आपत्ति जनक शब्दों का इस्तेमाल करते है।




तृतीय राज्य स्तरीय सब जूनियर अंडर-17 शूटिंग बॉल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में देहरादून के बालक वर्ग ने मारी बाजी
यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पूर्व मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान,जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी रहे मौजूद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पहुंची जयराम आश्रम,कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स
प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के द्वारा एसपी देहात सहित किया गया अनेक अधिकारियों का सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियों को लेकर रुड़की भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक संपन्न
महर्षि कश्यप जयंती पर नगर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा,पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत